• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Free health camp and function organised on the 135th birth anniversary of Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar.

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं समारोह का आयोजन।

वाराणसी। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर सोनकर धर्मशाला, टकटकपुर वाराणसी के प्रांगण में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों के परामर्श, जांच एवं दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।


शिविर में सामान्य रोग, मानसिक रोग, मधुमेह, गैस्ट्रो, नेत्र, नाक-कान-गला, स्त्री रोग, जोड़ों के दर्द सहित अन्य बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं उपचार किया गया। साथ ही, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, सियाटिका, लम्बर आदि समस्याओं से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रही।