वाराणसी। मोहनसराय स्थित नागेश्वर हाल में केसरिया भारत संगठन द्वारा "महँगी शिक्षा के विरुद्ध छात्र-अभिभावक संवाद" कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण से अभिभावकों और छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है तथा समान और सुलभ शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने बताया कि महँगी शिक्षा के मुद्दे पर संगठन पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगा। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।