• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Spirit of Service at the Old Age Home: Bharat Vikas Parishad Srijan Branch Distributed Sarees, Stoles, and Sweets

वृद्धाश्रम में सेवा का भाव: भारत विकास परिषद सृजन शाखा ने बांटी साड़ियां, अंगवस्त्र व मिष्ठान

वाराणसी। भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा सारनाथ स्थित माता-पिता वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 89 वृद्धजनों को साड़ियां, अंगवस्त्र (गमछा), केले एवं मिष्ठान वितरित किए गए। शाखा की अध्यक्षा शशि श्रीवास्तव ने सेवा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जूनियर सदस्य अभिश्री ने सभी वृद्धजनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक प्रमोद जायसवाल एवं बीनू जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों ने परिषद के सदस्यों को आशीर्वाद देकर आभार व्यक्त किया।