• Home
  • Madhya Pradesh
  • Agar Malwa
  • Under the Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan, social workers are trying to take water conservation to the rural level.

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जल संरक्षण को ग्रामीण स्तर में पहुंचाने का हो रहा प्रयास

रीवा- जिले के जवा तहसील क्षेत्र में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक एवं जिला समन्वयक जागेश्वर तांबकर के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत इन दिनो क्षेत्र की नदियों में जल संवर्धन हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सितलहा नदी में सामूहिक रूप से साफ सफाई का कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम रैली निकाल कर ग्रामवासियो को जल संचयन, जल ही जीवन है, जल है तो कल है, आदि कई बातों से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता सुधा पांडेय, वर्षा द्विवेदी, शिरीष कुमार तिवारी, नीरज कुमार कोरी, धीरज गुप्ता, अनुरुध्द शास्त्री सहित सेक्टर के कई छात्रों का बहुत ही अच्छा सहयोग रहा। सहयोगी सेक्टर ग्राम विकास, प्रस्फुटन समिति जवा के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथरौड़ा के अध्यक्ष रविशंकर तिवारी, छात्र श्रुति सिंह, कुलदीप, शांति विश्वकर्मा, अभिषेक दीपांकर, दीप्ति दीपांकर, रामबाबू वर्मा, श्रेया तिवारी, शिवबहोर वर्मा, धनेश्वरी, आशीष, रंजना सिंह, प्रतिमा कोरी, निर्मला चर्मकार, साधना देवी, प्रमोद मिश्रा सहित सभी छात्र छात्राओं का पूर्ण सहयोग सराहनीय रहा। परामर्शदाता सुधा पांडेय द्वारा सभी छात्रों को अपने अपने गांव में दीवाल लेखन एवं गांव की नदियों की साफ सफाई ,बोरी बंधान जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।