• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Women performed folk songs, dances, and a captivating performance of Kajri at the Teej Milan celebration

तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने दी लोकगीत, नृत्य और कजरी की मनमोहक प्रस्तुति

वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा महिला मंच की ओर से महमूरगंज स्थित दी सरीन इन हेरिटेज होटल के बैंक्वेट हॉल में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि विपासा गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया संस्था की राष्ट्रीय महासचिव वंदना झा एवं संयोजिका जमुना शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आनंदिता तिवारी ने किया। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली पांच महिलाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. श्वेता मिश्रा, एथलीट सुधा रानी तिवारी, साहित्य के क्षेत्र से डॉ. मंजरी पांडेय, उद्योग क्षेत्र से बबिता पांडेय एवं पुष्पा बनर्जी शामिल रहीं समारोह में श्वेता अग्निहोत्री ने प्रश्नोत्तरी, सुमन अग्निहोत्री ने हौजी का खेल आयोजित कराया। प्रीति दीक्षित, रंजन एवं श्वेता ने संयुक्त रूप से कजरी गायन प्रस्तुत किया। रेनू मिश्रा ने तीज पर आधारित कविता पाठ किया, जबकि रेखा अगिहोत्री एवं मंजू मिश्रा ने लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया डॉ. संध्या ओझा ने महिलाओं को तीज व्रत के महत्व एवं उसकी परंपराओं की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीना अग्निहोत्री ने किया। समारोह में धाविका नीलू मिश्रा, संगीता मिश्रा, सीमा पांडेय, नीलू झा, ज्योति मिश्रा, पूर्णिमा अवस्थी एवं डॉ. विभा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।