• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • “HPV vaccination isn't new, it's been safe since 2006—now, thanks to the Modi government's initiative, daughters are getting free protection: Manisha Singh”

“एचपीवी वैक्सीनेशन नया नहीं, 2006 से सुरक्षित—अब मोदी सरकार की पहल से बेटियों को मिल रहा मुफ्त सुरक्षा कवच: मनीषा सिंह”

आज सुदर्शन पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर श्राजकुमार कुशवाहा ,सीईओ श्री अंशुल कुशवाहा जी, प्रिंसिपल श्री सुखेंद्र सिंह जी, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह  अंकिता मिश्रा एवं श्रीमती श्वेता चौरसिया की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान नई दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनीषा सिंह जी ने छात्राओं से वन-टू-वन संवाद कर एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीनेशन कोई नया नहीं है, बल्कि वर्ष 2006 से विश्व के 160 से अधिक देशों में लगाया जा रहा है। पहले यह टीका केवल प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर 14 से 15 वर्ष की बेटियों को यह टीकाकरण मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।


मनीषा सिंह जी ने बताया कि इस पहल से देश की लगभग 1.15 करोड़ बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी जागरूक किया कि हर 8 मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण होती है, ऐसे में यह वैक्सीनेशन जीवन रक्षक साबित हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जागरूक करते हुए नियमित टीकाकरण कराने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।