उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शिक्षा विभाग के DIOS ऑफिस में तैनात एक साधारण चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी ने पूरे सिस्टम को धोखा देकर 5.28 करोड़ रुपये का घोटाला कर डाला, जिसकी नौकरी फाइलें उठाने और चाय-पानी की थी, उसी ने फर्जी बेनिफिशियरी बनाकर, वेतन बिल से पैसे निकालकर और NEFT ट्रांसफर के जरिए करोड़ों हड़प लिए।
और सुनिए तो हैरान रह जाएंगे:
उसके पास 3 पत्नियां हैं (अलग-अलग जिलों में),एक पत्नी अर्शी खातून को फर्जी तरीके से टीचर बना दिया और उसके खाते में वेतन डलवाया,दो पत्नियों और रिश्तेदार के खातों में 59 लाख रुपये की FD जमा की,कुल 53 बैंक अकाउंट संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मिले पुलिस ने अब तक 5.28 करोड़ फ्रीज कर दिएएक चपरासी इतना बड़ा खेल कैसे चला पाया? सिस्टम की लापरवाही या किसी बड़े संरक्षण की वजह से? सरकारी खजाने का यह गबन शिक्षा विभाग की कमजोरियों को साफ उजागर कर रहा है।