डैलिम्स सनबीम में ‘डैज़लर्स अवॉर्ड सेरेमनी 2025-26’ का आयोजन।

वाराणसी। डैलिम्स सनबीम ग्रुप ऑफ स्कूल्स की विभिन्न शाखाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने हेतु शनिवार को रोहनिया स्थित परिसर में ‘डैज़लर्स अवॉर्ड सेरेमनी 2025-26’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 9 एवं 11 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं लगभग दो करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष प्रदीप बाबा मधोक, निदेशिका पूजा मधोक, अतिरिक्त निदेशक माहिर मधोक, डीन सुभोदीप डे एवं प्रधानाचार्या गुरमीत कौर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य एवं रॉक-बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विद्यालय को बच्चों के सपनों को साकार करने का मंच बताया, वहीं निदेशिका ने सफलता के लिए निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। कार्यक्रम में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सहित कई विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अंत में हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने धन्यवाद