• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Eminent personalities from various fields were honoured in the Kashi Hindi Vidyapeeth Samman ceremony.

काशी हिन्दी विद्यापीठ सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित।

वाराणसी। तेलियाबाग स्थित अथर्व फैमली एसी हॉल में काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा एवं शिक्षा जगत की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रुड़की के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को ‘विद्या-सागर विशेष मानद सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ‘गणेश’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘दि ग्राम टुडे साहित्य सेवी सम्मान’ एवं ‘गंगा सेवी सम्मान’ प्रदान किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक चेतना को समाज की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बताया। समारोह में अनेक साहित्यकार, अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं समाजसेवी मौजूद रहे।