माँ उजियारी देवी के दरबार में गूंजी बच्चों की किलकारी, इला त्रिपाठी ने कराया भंडारा |

कानपुर-उजियारी देवी मंदिर, ख्यौरा मैनावती मार्ग स्थित 'शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला' में आज का दिन आस्था, सेवा और वात्सल्य से सराबोर रहा इला त्रिपाठी द्वारा पाठशाला परिसर में स्थापित माँ उजियारी देवी, शनि देव महाराज, श्री गणेश जी एवं राम दरबार के सभी देवी-देवताओं को श्रद्धापूर्वक मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया पूजन के पश्चात इला त्रिपाठी ने पाठशाला में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों को  पूरी, सब्जी और लड्डू का स्वादिष्ट भोजन कराया गया अपने बीच स्नेह का प्रसाद पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा परिसर उनकी किलकारियों से गूंज उठा इस पुण्य अवसर पर माँ उजियारी देवी से प्रार्थना की गई कि वे श्रीमती इला त्रिपाठी के परिवार को धन-वैभव से संपन्न करें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो कार्यक्रम में पाठशाला के प्रबंधक प्रकाश श्रीवास्तव, मेरा परिवार मेरा स्वाभिमान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ददन मिश्रा, शिक्षिका पूजा देवी एवं पुष्पा शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति रही सभी ने इला त्रिपाठी के सेवा-भाव की मुक्त कंठ से सराहना की शिक्षा से वंचित बच्चों की पाठशाला' केवल अक्षर ज्ञान ही नहीं दे रही बल्कि संस्कार, सेवा और सामाजिक समरसता का पाठ भी पढ़ा रही है यह भंडारा इसी भावना का सजीव उदाहरण बना।