• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Ayushman Card distribution event: MLA Ramvir Singh calls it a strong shield of health security for the poor.

आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम, विधायक रामवीर सिंह बोले गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच।

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। ब्लॉक मुंडापांडे में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ठाकुर रामवीर सिंह ने लाभार्थियों को कार्ड सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) आज गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच बन चुकी है। विधायक ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष लाखों रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है और चिकित्सा खर्च का बोझ कम हुआ है।


कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप दिवाकर, सीडीपीओ चौकी प्रभारी संदीप इम्तियाज़ खा वीडियो देवेश कन्हैया डॉ सुनील राजेश हारून मास्टर अजय संजीव आदि उपस्थित रहे उर्वशी, मुख्य सेविका रश्मि, मुख्य सेविका  शकुंतला देवी, नर्सिंग ऑफिसर दीपिका, चंचल दिवाकर, परवेज अख्तर, बीसीपीएम भुवनेश कुमार, प्रमोद यादव तथा यासीन अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे आयुष्मान योजना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और जरूरतमंद परिवारों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।