• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • -Awareness discussion program at the IGP office on the International Day Against Child Labour-

-अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर आईजीपी में जागरूकता परिचर्चा कार्यक्रम-

लखनऊ- अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बाल श्रम उन्मूलन के संदर्भ में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर उपस्थित थे हाथी अनेक विभागों सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


श्रम और सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया साथ ही बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया।

 इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बाल श्रम किसी भी शब्द समाज के लिए एक कलंक है वही विकसित देश के लिए अभिशाप के समान है। आईजीपी में आयोजित इस जागरूकता तथा परिचर्चा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 16 जनपदों से आए लगभग 1000 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जिसमें महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति, ग्राम प्रधान सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे साथ ही अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे आदि उपस्थित थे। इस अक्षर पर बाल श्रम निषेध के प्रति सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया साथ ही अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को भी सम्मानित किया गया।