• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Fruit-bearing tree plantation drive on Ekadashi; message of environmental conservation conveyed.

एकादशी पर फलदार वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय विरांगना महासभा के तत्वावधान में एकादशी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत देव वृक्ष आंवला सहित आम, अमरूद एवं जीवनदायी नीम जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सभी प्रतिभागियों का सम्मान करते हुए वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्वांचल अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि फलदार वृक्ष न केवल छाया और फल प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ पक्षियों को आश्रय भी देते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) वंदना रघुवंशी ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के सौंदर्य को बढ़ाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। वृक्षारोपण अभियान में वंदना सिंह, भावना सिंह, ऋतु सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में महानगर उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।