हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के संदर्भ में दिनाँक 16 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति पदयात्रा आयोजन किया गया. rgm हरिश्चंद्र। कॉलेज के प्राचार्य रजनीश कुुवर के निर्देशन में श्रीमती दिव्यानी बरनवाल (कार्यक्रम प्रभारी)डॉ गरिमा सिंह (सह प्रभारी )डॉ आकांक्षा सिंह ( सह प्रभारी) नेतृत्व मे यह पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर चौक पर संपन्न हुआ!
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर गीता रानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मातृशक्ति प्रकोष्ठ) विश्व हिंदू महासंघ , सहसंयोजक( श्रम प्रकोष्ठ।)काशी क्षेत्र उ प्र भाजपा ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 106 संशोधन विधेयक को 19 सितंबर2023 को पेश किया गया और 28 सितंबर 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया है। 2029 के पहले लागू करने की प्रक्रिया। चालू है। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य की विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना है। इस विधेयक से महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी, महिलाओं को राष्ट्रीय हित में नीति निर्माण में निर्णय लेने का अवसर मिलेगा ,विकसित भारत के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ सोनल सिंह, श्रीमती निधि, श्रीमती पूर्णिमा पाल समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं में श्रेयांशी रीना अनु बंदना भूमि सहित सैकड़ो छात्राए उपस्थित हुई ।