लखनऊ। प्रदेश कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी तथा वीरता, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक अमर क्रांतिकारी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) सुमिता बनर्जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला अध्यक्ष लखनऊ अरविंद सिंह, महानगर अध्यक्ष शादाब अली, पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष अंकिता सिंह सहित सुरेश पाल, दीपक बाजपेई, आफताब अंसारी, रहमान खान एवं मुनीश गाजी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, योगदान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
📢 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद
हिंदी दैनिक | हिंदी साप्ताहिक | हिंदी मासिक पत्रिका एवं न्यूज़ लाइव टीवी चैनल
👉 निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज
👉 हर खबर पर पैनी नजर, हर मुद्दे पर सशक्त प्रस्तुति
👉 समाज, राष्ट्र और जनभावनाओं का सच्चा प्रतिबिंब
📡 हमसे जुड़ें – सच के साथ कदम बढ़ाएं