वाराणसी भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए निशुल्क प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ पुलिस लाइन चौराहा स्थित आस्था मोबाइल की दुकान के बाहर शुरू किया गया, जिससे राह चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। शाखा द्वारा राहगीरों के लिए गुड़ और बिस्किट की भी व्यवस्था की गई है, जो पूरी गर्मी के दौरान निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर शाखा के अध्यक्ष रवि बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, संरक्षक प्रवीण श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, गणपति विधि संयोजक सेवा राजीव गुप्ता, संदीप सिंह एवं नरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।