एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभा में जुटे सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता

वाराणसी। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की आयोजित सभा में मुख्य अतिथि बसंत लाल चतुर्वेदी (महामंत्री, एनई रेलवे मजदूर यूनियन एवं सहायक महामंत्री, एआईआरएफ) ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

सभा में मंडल मंत्री एन.बी. सिंह सहित संचालक राणा राकेश रंजन कुमार, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, विवेकानंद मिश्र, बी.के. अवस्थी, के.के. सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनोद रंजन गिरी, शशिभूषण प्रसाद, आनंद तिवारी, प्रियरंजन सिंह, अनीस सिंह, तपन कुमार, दिवाकर शाही, अभिषेक कुमार, शशिकांत यादव, सुरेश प्रसाद, अनिल यादव, मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक एकता के संकल्प के साथ हुआ।