लायंस क्लब रामपुर चिराग इंटरनेशनल टीम की मासिक बैठक l

रामपुर। चिराग क्लब  रामपुर चिराग इंटरनेशनल ने आज अजंता होटल में अपनी मासिक बैठक की  और आने वाले  सप्ताह में कुष्ठ आश्रम जाकर कपड़े वितरण करने का प्रोग्राम सुनिश्चित किया l  सारी टीम ने एकजुट होकर इस प्रोग्राम को सफल बनाने मे अपना योगदान सुनिश्चित किया जिसमें डायरेक्टर शारदा नरूला, अंजू चतुर्वेदी,रमा अग्रवाल, यामिनी गुप्ता क्लब एडमिनिस्ट्रेटर  एवं संस्थापक सरिता बिश्नोई, सचिव मितलेश राजपूत ,कोषाध्यक्ष लवी सक्सेना, लता भटिया, सचिव संजू जैन,सह कोषाध्यक्ष सुधा अधिकारी, सरोज भाटिया,श्वेता शर्मा, सोनू नरूला ने भी इसमें काफी सहयोग किया l

काशीराम कॉलोनी में जाकर पूरी टीम ने वहां जरूरतमंदों को गर्म कपड़े शॉल और कंबल वितरण किया साथ ही कच्ची खिचड़ी और मूंगफली और रेवड़ी बाटी गई l चिराग क्लब हमेशा से ही इस तरह की सेवा  कार्यों में तत्पर रहता है और समय समय पर इस तरह सेवा कार्यों के कैंप लगाए जाते हैंl