• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Rain will lash the entire state, and severe storms are expected in these districts today; temperatures may drop by up to eight degrees.

पूरे प्रदेश में बारिश का प्रकोप, आज इन जिलों में चल सकती है भीषण आंधी; आठ डिग्री तक गिरेगा पारा

यूपी में अप्रैल के महीने में अगस्त जैसा माहौल है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से लगातार बरसात जारी है।  प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 48 घंटों के दौरान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में उतनी ही बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का असर देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह मौसमी बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर धीरे-धीरे पूर्वी दिशा की ओर बढ़ेगा।