वाराणसी। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में दर्ज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सहयोग किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमशाद पुत्र शमशाद, निवासी ठेकमा बाजार, तहसील लालगंज, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई है। पालघर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करेगी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त प्रकाश डी., पुलिस अधीक्षक रेलवे एन. कोलांची तथा क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पालघर पुलिस की सूचना पर जीआरपी कैंट पुलिस ने कार्रवाई में सहयोग किया कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामसुंदर मौर्य, हेड कांस्टेबल मो. दानिश, हेड कांस्टेबल राधे, हेड कांस्टेबल धर्मवीर गौड़ और कांस्टेबल इंद्रजीत शामिल रहे। वहीं पालघर पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक सचिन गोल्हे, हेड कांस्टेबल सागर राऊत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे जीआरपी कैंट पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई पूरी कराई।