काशी विद्यापीठ में रोजगार दक्षता विकास कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र, समाज कार्य विभाग और नांदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रोजगार दक्षता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजिका प्रो. निमिषा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. भावना वर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक समीर खोखर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रो. शेफाली ठकराल ने विद्यार्थियों को करियर में सफलता के लिए आवश्यक दक्षताएं विकसित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षक समीर खोखर ने संचार कौशल, ईमेल लेखन और रोजगार संबंधी जानकारियां दीं। साथ ही विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन पूर्व मूल्यांकन किया गया कार्यक्रम में प्रो. संजय, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. भारती कुरील,  मदन लाल, डॉ. प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव और  रंजित कुमार पूर्वे सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. भारती कुरील ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभंजन कुमार ने किया। तकनीकी सहयोग रंजित कुमार पूर्वे और  शिवांश कुमार श्रीवास्तव ने दिया।