लहुराबीर के रामकटोरा रोड पर खुला नया शोरूम, किफायती कीमतों पर मिलेंगे कपड़े, गिफ्टिंग आइटम्स और घरेलू उपयोग के उत्पाद वाराणसी। शहर के लहुराबीर स्थित रामकटोरा रोड पर StyleNSave शोरूम खुल गया है। यहां ग्राहकों को फैशन, गुणवत्ता और किफायती कीमतों का बेहतर संगम मिलेगा। पूरे परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शोरूम में विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है StyleNSave में पुरुषों के गारमेंट्स, ब्रांडेड इनरवियर, महिलाओं के इनरवियर, नवजात शिशुओं से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों के कपड़े, आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स, आधुनिक किचन एवं होम यूटिलिटी प्रोडक्ट्स के साथ एडल्ट केयर से जुड़ी उपयोगी वस्तुएं भी उपलब्ध हैं शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे दैनिक जरूरतों के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों पर न जाना पड़े। उत्पादों की विविधता और बजट के अनुकूल कीमतों के साथ StyleNSave ग्राहकों को सुविधाजनक खरीदारी का विकल्प प्रदान कर रहा है।