जीटी किंग्स का भव्य उद्घाटन, थोक दरों पर मिलेंगे मसाले और ड्राई फ्रूट्स

हल्दी, खड़े मसालों से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध, होम डिलीवरी की भी सुविधा

वाराणसी। महमूरगंज में प्लैटिना के सामने जीटी किंग्स का भव्य उद्घाटन मालती देवी के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से बताया गया कि यहां ग्राहकों को खड़े मसालों, विभिन्न प्रकार के मसालों और ड्राई फ्रूट्स की विस्तृत वैरायटी थोक दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही हल्दी एवं बीज से संबंधित उत्पाद भी उपलब्ध हैं प्रतिष्ठान के संचालक सुरेश माहेश्वरी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जरूरत के सामान मंगा सकते हैं उद्घाटन समारोह में सुरेश माहेश्वरी,  हरिओम माहेश्वरी,मनोज माहेश्वरी, बृजेश माहेश्वरी, कृष्ण माहेश्वरी, राजकुमार माहेश्वरी और विष्णु माहेश्वरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।