वाराणसी, आम आदमी पार्टी, वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की। इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू करने तथा परीक्षा अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई गई।
सभा में घनश्याम पांडे, रेखा जायसवाल, अब्दुल्ला खान, सरोज शर्मा, विनोद जायसवाल, मोहम्मद आकिब खान, आर.के. उपाध्याय, निलेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सौरभ यादव, विनोद कुशवाहा, ओम कुमार, नरेंद्र गुप्ता, अंकित सेठ, नियाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।