• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Fourth Day of JSK IBF Navratri Retail Conclave Proves Historic; Traders Gather at Two Locations

JSK IBF नवरात्रि रिटेल समागम का चौथा दिन रहा ऐतिहासिक, दो स्थानों पर जुटे व्यापारी

अनंता कॉलोनी और सिगरा-रथयात्रा में आयोजित हुए 

कार्यक्रम, 15 अक्टूबर को चेतगंज और शिवपुर में होगा आयोजन

वाराणसी, आज़ जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय JSK IBF नवरात्रि रिटेल समागम का चौथा दिन उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। 11 से 19 अक्टूबर तक चल रहे इस समागम के तहत बुधवार को शहर के दो प्रमुख स्थानों अनंता कॉलोनी, नदेसर और सिगरा-रथयात्रा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर रिटेल व्यापारियों की बड़ी उपस्थिति रही और JSK IBF परिवार का उत्साह देखते ही बना अनंता कॉलोनी, नदेसर में आयोजित कार्यक्रम के होस्ट JSK CA अनिल तुलस्यान रहे, जबकि सारथी की भूमिका JSK उषा अरविंद जैन ने निभाई। वहीं, सिगरा-रथयात्रा में आयोजित कार्यक्रम के होस्ट JSK मुन्ना चौरसिया रहे। यहां JSK समीर सरीन एवं JSK रिचा दुबे ने सारथी के रूप में सहभागिता की दोनों कार्यक्रमों की सफलता पर JSK IBF परिवार ने सभी होस्ट को बधाई दी तथा सारथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। आयोजन के माध्यम से खुदरा व्यापारियों के बीच आपसी संपर्क, सहयोग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, विनोद चौरसिया, कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, बृजेश दास, नितेश सिंह, शीतल बरनवाल, रितेश अग्रवाल, शिवपुर, राजेश अग्रवाल, नीरज पारीक और मनीष गर्ग सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे 15 अक्टूबर को दो स्थानों पर आयोजन समागम के पांचवें दिन गुरुवार, 15 अक्टूबर को भी दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजेश स्वीट्स, चेतगंज में रोहित यादव एवं मयंक यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा, जबकि श्री बर्तन भंडार, शिवपुर में गुंजन एवं अभिषेक जालान आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। नौ दिवसीय इस समागम के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी JSK IBF परिवार में उत्साह बना हुआ है।