• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Second National Poets' Gathering (Kavi Sammelan) Organized at RR Group of Institutions, Bakshi Ka Talab, Lucknow, to Mark Maharaja Agrasen Jayanti

आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बख्शी का तालाब, लखनऊ में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में द्वितीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ: आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बख्शी का तालाब, लखनऊ में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में द्वितीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सम्मेलन में अनिल अमल (लखीमपुर), मधुसूदन (बहराइच), जय अवस्थी (चित्रकूट), दुर्गेश (अयोध्या), संध्या त्रिपाठी, भूषण त्यागी एवं योगेश चौहान ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी कवियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सदैव साहित्य, कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के माध्यम से संस्थान ने विद्यार्थियों में साहित्य एवं काव्य के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर संस्थान के कॉलेज मैनेजमेंट से  ईश्वर चंद्र अग्रवाल,  अंशुल अग्रवाल तथा सेक्रेटरी  चित्रांशु अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी  नागेंद्र बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त संस्थान के निदेशक, डीन, डिप्टी डीन, रजिस्ट्रार, समस्त फैकल्टी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं साहित्यिक वातावरण में हुआ।