• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • MLC Elections: Door-to-door outreach led by Vishnu Sharma; appeal made in support of Ashutosh Sinha and Lal Bihari Yadav

एमएलसी चुनाव: विष्णु शर्मा के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क, आशुतोष सिन्हा व लाल बिहारी यादव के समर्थन में अपील

वाराणसी,  आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 83 के पार्षद अवनीश यादव ‘विक्की’ के क्षेत्र पियरीकला में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं और शिक्षकों से संपर्क किया। चुनाव प्रभारी एवं सपा प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ के नेतृत्व में मतदाताओं को पर्ची वितरित कर स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के समर्थन में मतदान की अपील की गई जनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, प्रदेश सचिव अजय चौरसिया, दक्षिणी अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी, भैयालाल यादव, राघवशरण यादव, आलम भाई, ईशान श्रीवास्तव, गोपाल यादव और कलाम आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।