वाराणसी, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और सनातन धर्म के संरक्षण हेतु ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में 81 दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा’ का आयोजन 3 मई से 24 जुलाई तक किया जाएगा। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
यात्रा का उद्देश्य गौ-रक्षा के प्रति जनजागरण, प्रत्येक विधानसभा में ‘गौधाम’ की स्थापना और समाज को संगठित करना है। 24 जुलाई को लखनऊ स्थित कांशीराम सांस्कृतिक स्थल में इसका भव्य समापन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में गौ-भक्त शामिल होंगे।