वाराणसी आज भारतीय जनता पार्टी, महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जन-संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में देश के युवाओं के नवाचार, टेक्नोलॉजी के माध्यम से इतिहास को रोचक बनाने के प्रयासों, 'नशा मुक्त भारत' अभियान, पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण, अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता पहल, नागालैंड व ओडिशा की प्रेरक महिला किसानों की सफलता, तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत 'वोकल फॉर लोकल' के विज़न पर प्रमुखता से विचार साझा किए 'मन की बात' कार्यक्रम के समापन के उपरांत महानगर कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में हाल ही में आई भीषण नेपाल त्रासदी में हुए जान-माल के नुकसान तथा काशी विश्वनाथ मण्डल के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा मुंशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा एवं श्रवण कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय , अखिलेंद्र सिंह 'सनी', अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता,कुशाग्र श्रीवास्तव, अमित खरे, साधना वेदांती, पूजा दीक्षित, शालिनी यादव, प्रमोद यादव 'मुन्ना', पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, कुसुम सिंह पटेल, विनोद चौहान, अशोक जाटव, नेहा कक्कड़,अनिल उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय सिंह, राज मिश्रा, भानु चौरसिया, प्रज्ञा पाण्डेय, सपना सिंह, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, मुरलीधर सिंह, सुनील यादव, योगेश वर्मा, हीरा यादव, अमित चौरसिया, पिंटू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।