श्रंद्धाजलि उर्फ खुशी सैनी जी बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संगठन विस्तार एवं महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रंद्धाजलि उर्फ खुशी सैनी जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पद पर मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।


श्रंद्धाजलि उर्फ खुशी सैनी जी के सामाजिक सरोकार, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व से राष्ट्रीय युवा वाहिनी को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संगठन परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।