• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • MLA OP Srivastava travelled by metro train from Indira Nagar to Hazratganj for official work.

सरकारी कार्य हेतु इंदिरा नगर से हजरतगंज तक विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मेट्रो ट्रेन से किया सफर

सनी शाह / विश्व स्तर पर बढ़ते तनाव, युद्ध जैसे हालात और ऊर्जा संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की गई अपील अब जनप्रतिनिधियों के व्यवहार में भी दिखाई देने लगी है।

इसी क्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने आज अपने सरकारी कार्य हेतु इंदिरा नगर स्थित आवास से हजरतगंज तक मेट्रो ट्रेन द्वारा सफर किया। कार्य पूर्ण करने के उपरांत वे पुनः हजरतगंज मेट्रो स्टेशन से मेट्रो द्वारा इंदिरा नगर लौटे।

मेट्रो यात्रा के दौरान विधायक ओपी श्रीवास्तव ने आम यात्रियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को समझते हुए सार्वजनिक परिवहन को अपनाए, तो देश ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन केवल एक यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और राष्ट्रहित में उपयोगी व्यवस्था है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी विधानसभा एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित मेट्रो स्टेशनों का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण और यातायात की समस्या को भी कम किया जा सके।

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सोच केवल सरकार की योजना नहीं, बल्कि आने वाले समय में देश को आत्मनिर्भर और ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाने का राष्ट्रीय संकल्प है। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों को अपनाकर देशहित में योगदान देना चाहिए। धायक की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।