वाराणसी। प्रो माइंड एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए 'Beyond Marks Movement' का शुभारंभ किया। संस्था के संस्थापक एवं सीईओ राजेश चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों का मूल्यांकन केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा, रुचि, व्यक्तित्व और क्षमता के अनुसार कर सही करियर मार्गदर्शन देना है। इस अवसर पर तकनीक आधारित 'Pro Mind Discovery' प्लेटफॉर्म की भी जानकारी दी गई, जो छात्रों की प्राकृतिक प्रतिभा का वैज्ञानिक विश्लेषण कर व्यक्तिगत करियर गाइडेंस प्रदान करेगा। संस्था ने शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षणिक संस्थानों से इस अभियान से जुड़कर समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।