चिरईगांव में वयोश्री-एडीप शिविर, 362 लाभार्थी चिन्हित

चिरईगांव, वाराणसी,  जन विकास समिति एवं आलिमको कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में चिरईगांव ब्लॉक परिसर में वयोश्री एवं एडीप योजना के तहत उपकरण चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 362 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।

खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। आलिमको के विशेषज्ञों ने लाभार्थियों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरणों का चिन्हांकन किया। चयनित लाभार्थियों को आगामी वितरण शिविर में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में जन विकास समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।