रांची, झारखंड — राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (संत प्रकोष्ठ) एवं शनि पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री कन्हैया महराज जी ने झारखंड राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल महोदय का कुशलक्षेम जाना एवं राष्ट्र, धर्म तथा समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंटवार्ता के दौरान सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण एवं युवा जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। श्री कन्हैया महराज जी ने माननीय राज्यपाल महोदय को राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा द्वारा देशभर में संचालित सेवा, धर्म जागरण एवं राष्ट्रहित के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं को राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सनातन संस्कृति से जोड़ने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं का संरक्षण समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु संत समाज और सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर श्री कन्हैया महराज जी ने राज्यपाल महोदय को आध्यात्मिक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा राष्ट्र की उन्नति, समाज की सुख-समृद्धि एवं सनातन धर्म के उत्थान हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
मुलाकात अत्यंत आत्मीय, सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण बताया।