• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Opposition to the Halt in Construction of the Shitala Mata Temple; Demand for Revocation of the Order

शीतला माता मंदिर के निर्माण पर रोक का विरोध, आदेश निरस्त करने की मांग

प्रेस वार्ता में निष्पक्ष जांच और मंदिर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की उठी आवाज वाराणसी। बड़ी बाजार स्थित श्री शीतला माता एवं सती माता मंदिर की भूमि को लेकर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उपस्थित लोगों ने प्रशासनिक आदेश पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और मंदिर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य को दोबारा शुरू कराने की मांग की वक्ताओं ने बताया कि आराजी संख्या 478, रकबा एक बिस्वा पांच धूर, मोहल्ला जलालुद्दीनपुरा, थाना जैतपुरा स्थित भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों में मंदिर का उल्लेख होने का दावा किया गया। आरोप लगाया कि लेखपाल की एकपक्षीय रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर द्वारा 16 सितंबर 2026 को पारित आदेश संख्या 163 एवं 164 से निर्माण कार्य रोक दिया गया। उनका कहना था कि मंदिर परिसर के भाग संख्या 20/1 पर निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि भाग संख्या 20/2 से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन है प्रेस वार्ता में आदेश निरस्त करने, लेखपाल की रिपोर्ट एवं भूमिका की जांच कराने, सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर देने और मंदिर का निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग की गई। साथ ही इम्तियाज अहमद की भूमिका की जांच कर आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने प्रशासन से मामले का समाधान विधिसम्मत तरीके से कराकर क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की प्रेस वार्ता में उपस्थित: प्रमोद केशरी, अनिल यादव, संदीप गुप्ता, सतीश वर्मा, राहुल जायसवाल, हेमंत कुमार बंटी, राहुल गुप्ता, गोकुल गुप्ता, विकास यादव, केशव जायसवाल, अरविंद जायसवाल, राजन गुप्ता, राजा, सुभाष पासी, नीरज केशरी, शुभम गुप्ता, पनारु पासी, गुड्डू शर्मा, अश्विनी गुप्ता, केदार गुप्ता, अजीत विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता और आशू सहित तमाम पदाधिकारी, पार्षद एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।