• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • VHP demands strict law on religious conversion, expresses concern about national security.

धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग, विहिप ने जताई राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता |

वाराणसी नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2026। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कथित धर्मांतरण और “लव जिहाद” से जुड़ी घटनाओं पर चिंता जताते हुए देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी ऐसे मामलों के सामने आने से यह गंभीर राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठित प्रयासों के तहत युवाओं को प्रभावित कर जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिसकी जांच राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। विहिप ने केंद्र सरकार से इस विषय पर कठोर कदम उठाने और सभी राज्यों में प्रभावी कानून लागू करने की अपील की है।