विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी से जारी बयान में कहां की वाराणसी नगर निगम ने शहर के अंदर मांस मछली बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। मैं वाराणसी नगर निगम द्वारा लगाए गए मीट बैन के फैसले का स्वागत और अभिनंदन करती हूं। सनातनी संगठन कई दशक से पवित्र नगरी काशी में मांस मछली बिक्री पर प्रतिबंध का माॅग करते आ रहे हैं। बाबा विश्वनाथ की नगरी में देश-विदेश से दर्शनार्थी जब दर्शन करने आते हैं,तो बनारस की गलियों और सड़कों पर खुले मास की बिक्री से दुर्गंध और गंदगी से असुविधा होती है। मीट बैन के फैसले सेपरमपिता परमेश्वर बाबा विश्वनाथ की नगरी स्वच्छ और सुंदर दिखेगी।