वाराणसी, यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने रविवार को नन्दगंज स्टेशन एवं यार्ड का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, पेयजल, साफ-सफाई तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए डीआरएम ने केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर, आई.पी.एस. रूम सहित विभिन्न संरक्षा उपकरणों की जांच की। उन्होंने पॉइंट एवं क्रॉसिंग संख्या 204B का भी निरीक्षण कर ट्रैक फिटिंग, स्विच रेल, क्रॉसिंग, चेक रेल एवं पॉइंट मशीन की स्थिति देखी इसके अलावा गुड्स शेड, मालगोदाम कार्यालय और नन्दगंज पी.वे. (स्टोर) का निरीक्षण कर माल के सुरक्षित रख-रखाव, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं रेलपथ सामग्री के सुव्यवस्थित भंडारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए हिमांशु राव, मुख्य प्रचार निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार तथा तकनीकी खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।