एसएसपी की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने मांगा सुरक्षा का भरोसा

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुरादाबाद पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावनात्मक नजारा देखने को मिला। राष्ट्रार्पण संस्था की सदस्य माताओं-बहनों एवं विद्यालय की छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद समेत पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।

बहनों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया कार्यक्रम के दौरान पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधना सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है राखी बंधने के इस भावुक पल ने पुलिस कार्यालय में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास घोल दी। महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों को अपना भाई मानते हुए सुरक्षा का भरोसा जताया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी बहनों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।