वाराणसी, संत कबीर साहब की प्राकट्य स्थली लहरतारा , वाराणसी पर आज रोटरी क्लब कबीर, वाराणसी द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब कबीर के अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे ने की। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री अमर चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री पवन केसरी, सदस्य श्री अशोक मौर्य वीरेंदर जी अशोक राय सहित क्लब के अन्य सदस्य गण वेद प्रकाश मिश्रा ड्रा भागीरथी दास प्रहलाद दास दयाल दास उपस्थित रहे यह सम्पूर्ण कार्यक्रम संत कबीर प्राकट्य स्थल के महंत गोविंद दास शास्त्री जी के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ। परिसर में छायादार व फलदार वृक्षों के पौधे रोपित किए गए इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे ने कहा कि संत कबीर साहब ने हमेशा प्रकृति और मानवता के संरक्षण का संदेश दिया। उनके प्राकट्य स्थल को हरा-भरा बनाना हम सभी का कर्तव्य है। महंत गोविंद दास शास्त्री जी ने रोटरी क्लब कबीर के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह वृक्ष आने वाले श्रद्धालुओं को छाया और शुद्ध वायु प्रदान करेंगे कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया एवं अतिथियों का महंत जी ने स्वागत किया