बनारस के तीन कैरम खिलाड़ियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की स्कॉलरशिप

मंतसा इकबाल, ऋतंभरा और शिवदयाल यादव का चयन, दो वर्ष में मिलेंगे करीब दो लाख रुपये

वाराणसी, बनारस के कैरम खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। वाराणसी के तीन बेहतरीन कैरम खिलाड़ियों मंतसा इकबाल, ऋतंभरा और शिवदयाल यादव का चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वर्ष 2026-27 की स्कॉलरशिप के लिए हुआ है चयनित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंतसा इकबाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवदयाल यादव और राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋतंभरा शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों को दो वर्षों तक करीब दो लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही दो वर्षों तक होने वाले सभी राष्ट्रीय कैरम टूर्नामेंटों में इन खिलाड़ियों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा बताया गया कि मंतसा इकबाल और शिवदयाल यादव को तीसरी बार, जबकि ऋतंभरा को पहली बार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कैरम जगत में बनारस का गौरव बढ़ा है इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक एवं ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सिंह, अध्यक्ष एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बैजनाथ सिंह, सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह, दिनेश गुप्ता, विजय शंकर मेहता, अनीश अहमद, डॉ. अंशू सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश वर्मा, सहायक सचिव अशोक कुमार सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि वाराणसी कैरम एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की सफलता से युवा कैरम खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।