चांदी की पालकी में श्री कोतवालेश्वर महादेव ने की नगर भ्रमण यात्रा
उज्जैन की तर्ज पर चांदी की पालकी में श्री कोतवालेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण
लखनऊ। सावन के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर मंदिर से श्री कोतवालेश्वर महादेव चांदी की पालकी में नगर भ्रमण यात्रा पर निकलें। श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से कोतवालेश्वर बाबा को चांदी पालकी में बैठाया गया। उसके पश्चात बाबा जी की आरती मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने की। मंदिर से निकलते ही गॉड ऑफ ऑनर प्रशासन द्वारा दिया गया।
प्रशासन से आये होमगार्ड बैण्ड बजा कर बाबा को प्रस्थान कराया। नगर भ्रमण यात्रा श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर खुनखुन जी रोड़ कोनेश्वर मंदिर पहुंचेगी जहां विराजमान विष्णु जी से हरि से हर का अद्भुत मिलन होगा। तत्पश्चात यात्रा कोणेश्वर चौराहा घूमकर चौक चौराहा कंचन मार्केट चरक चौराहा कमला नेहरू मार्ग होते हुए बैंड बाजे के साथ मंदिर में पुन: वापस आने पर भव्य आतिशबाजी के बाद यात्रा संपन्न होगी।
नगर भ्रमण यात्रा करते हुए श्री कोतवालेश्वर महादेव ने नगर का हाल-चाल जाना। इस नगर भ्रमण में काफी सांख्य में भक्तगण उपस्थित रहे। नगर भ्रमण यात्रा में महाराष्ट्र से आए रंगोली कलाकार ने यात्रा के पूरे मार्ग पर रंगोली बनाई, प्रशासनिक घोड़े, लिल्ली घोड़ी, हाथी, ऊंट, विभिन्न मूर्ति वाली झांकियां निकाली गई। डीजे इलु मस्ताना झांकी, ब्रास बैंड, बगियां, डमरू ग्रुप, बनारस की झांकी, झंकार बैंड, शंकर जी की 11 फिट मूर्ति, पीले वस्त्रों में महिलाएं झांझ बजाती व भक्ती गीत गायी हुई यात्रा में शामिल हुई। भक्तो ने फूलों की वर्षा यात्रा पर जगह-जगह की गयी। महंत विशाल गौंड़ ने बताया कि यात्रा में ब्रिजेश पाठक (उपमुख्यमन्त्री) उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या, श्रीमती अपर्णा यादव (समाज सेविका भाजपा), नीरज सिंह (नेता भाजपा), डॉ महेंद्र सिंह (राज्य सभा सदस्य), विनय कटीयार (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा) शामिल हुए। इस अवसर पर श्री कोतवालेश्वर ट्रस्ट के अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, अजय खन्ना, संदीप अग्रवाल, अंकुर दीक्षित, पंकज अग्रवाल, अवध अग्रवाल, आशीष मिश्रा, डॉ राज कुमार वर्मा, अनुराग मिश्रा, निखिल अग्रवाल, आचार्य प० विजेंद्र नाथ गौड़,पं० हर्षित तिवारी, पं० शशांक वशिष्ठ,राजेश शुक्ला, नीरज अवस्थी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।